–
PRGI Registered Weekly Newspaper • Reg. No. MPHIN/25/A5119 Dismiss

–
गरिमामय रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर स्वप्निल वानखडे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी 29 वी बटालियन मयूर खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में उप सेनानी राकेश खाखा, सहायक सेनानी जितेंद्र नगाइच एवं सहायक सेनानी मुनेंद्र सिंह भदोरिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वप्निल वानखडे एवं पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी मयूर खंडेलवाल को परेड कमांडर निरीक्षक मोहित करौलिया द्वारा सलामी देकर की गई। वाहिनी के उप सेनानी राकेश खाका द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया इसके पश्चात परेड कमांडर निरीक्षक मोहित करोलिया द्वारा शहीदों को सलामी देकर पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम की शुरुआत की गई।विगत वर्ष 01/09/ 2025 से 31/0 8 /2026 के दौरान पूरे देश में कर्तव्य की वली बेदी पर अपने प्राणों को निछावर करने वाले वीर 154 अधिकारी / कर्मचारी साथियों की सूची प्रधान आरक्षक 174 सत्य प्रकाश द्वारा वाचन करने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी मयूर खंडेलवाल को सौंपी गई उनके द्वारा इस सूची का वाचन किया गया । इसके बाद प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश द्वारा सूची शहीद स्मारक को समर्पित की गई। मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा वाहिनी के प्रधान आरक्षक 600 खुशीराम के शहीद होने पर उनकी पत्नी श्रीमती गुड्डी देवी को शाल श्रीफल से सम्मान कर उनका होंसला बढ़ाया। अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात परेड कमांडर निरीक्षक मोहित करोलिया द्वारा शहीदों को अंतिम सलामी शोक शास्त्र की कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने खड़े होकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की उसके पश्चात परेड धीरे चाल से शहीद स्मारक मंच के दाएं बाएं से गुजारी गई। इस पुलिस स्मृति दिवस परेड के परेड कमांडर निरीक्षक श्री मोहित करोलिया परेड के टू आई सी उप निरीक्षक अजय राय प्लाटून नंबर एक का नेतृत्व उपनिरीक्षक हीरा सिंह पाल एवं प्लाटून नंबर दो का नेतृत्व उप निरीक्षक अनुफासिल हसन के द्वारा किया गया। वाहिनी के बैंड का नेतृत्व आरक्षक रामकुमार के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के मंच का संचालन सहायक उप निरीक्षक कमलेश प्रजापति के द्वारा किया गया।इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रूमा नाज, सूबेदार नीलिमा गुर्जर क्वार्टर मास्टर संतोष कुमार सेन, स्टेनो सूबेदार कपिल शर्मा, अनुराग बघेल, मुख्य क्लर्क उपनिरीक्षक रशीद खान, उमेश शर्मा, नेमीचंद आर्य, उपनिरीक्षक राजा वीर विक्रमादित्य सिंह, एमटीओ हरदास सिंह, सहायक उप निरीक्षक गोविंद सिंह, हिमालय सेन, बटालियन हवलदार मेजर जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक नईमुद्दीन कुरैशी सहित पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में वाहिनी के अधिकारी कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।