श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण पीतांबरा पीठ के महत्वपूर्ण दस्तावेज घर के आंगन में मिले,मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, कोतवाली थाना पुलिस को दिया आवेदन
Shrikant Sharma Special Correspondent, Datia RuralImportant Documents of Pitambara Peeth Found in a Residential Courtyard; Questions Raised Over Temple Management’s Functioning, Application Submitted to Kotwali Police Station.
श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण– दतिया। प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर प्रबंधन की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। मंदिर प्रांगण में बने छत के कमरे से मंदिर की महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज अनूप पाठक के घर के आंगन में फेंके हुए मिले। प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थान से जुड़े अहम दस्तावेजों के इस तरह लावारिस हालत में मिलने से मंदिर प्रबंधन और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।मामले को लेकर अनूप पाठक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि मंदिर के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के बजाय इस तरह इधर-उधर फेंकना गंभीर लापरवाही और गैर- जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर षड्यंत्र की आशंका भी जताई है।अनूप पाठक ने इस पूरे मामले को लेकर थाना कोतवाली में शिकायती आवेदन भी दिया है। उन्होंने मामले की जांच कर दस्तावेजों को इस तरह फेंकने के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आंगन में मिलीं सभी फाइलों और दस्तावेजों को मंदिर प्रबंधन को सौंपने की बात कही है।अब सवाल यह है कि मंदिर के महत्वपूर्ण दस्तावेज आखिर छत के कमरे से किसने और किन परिस्थितियों में फेंके? क्या मंदिर में दस्तावेजों की सुरक्षा और रखरखाव की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है, या फिर इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कोई साजिश है? फिलहाल शिकायती आवेदन के बाद मामले की जांच और मंदिर प्रबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।