श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण 
दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे वारंटियो एवं फरार आरोपियो की धरपकङ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिह चावला व एसडीओपी भांडेर पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस द्वारा थाना कोतवाली के अप.क्र. 49/24 मे जारी स्थाई वारंटी राजाबाबू पुत्र दासी अहिरवार नि0 परासरी थाना उनाव एवं थाना कोतवाली के ही इस्त. क्र. 11/21 मे जारी स्थाई वारंटी प्रमोद पुत्र राककिशुन अहिरवार नि0 परासरी थाना उनाव को 22 अक्टूबर को प्यावल तिराहे से किया गिरफ्तार। मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली के अपराध मे 2-3 वर्षो से फरार चल रहे ईनामी दो स्थाई वारंटी प्यावल तिराहे पर कही जाने के लिये खङे है ।तभी मय फोर्स के रवाना होकर प्यावल तिराहे पर पहुचा । जहां पर दो व्यक्ति उपस्थित मिले । जिनसे नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम राजाबाबू पुत्र दासी अहिरवार नि0 परासरी थाना उनाव व दूसरे ने अपना नाम प्रमोद पुत्र राककिशुन अहिरवार नि0 परासरी थाना उनाव के होना बताया उक्त दोनो व्यक्ति थाना कोतवाली के स्थाई वारंटी होने से उक्त दोनो स्थाई वारंटियो को मौके पर समक्ष पंचान गिरफ्तार कर न्यायालय दतिया पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरसई उनि. आकाश संसिया व प्रआर. जाहर सिह,आर0 गौरव ग्वाला, आर0 दीपक यादव, आर0लक्ष्मीनारायण मिश्रा की अहम भूमिका रही हैं ।

