लोकेश मिश्रा संग श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट दीपावली मिलन समारोह: विधायक राजीव परीक्षा और जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के यहां उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, मिठाई और उपहार भेंट कर दी शुभकामनाएं
Lokesh Mishra & Shrikant Sharma Reporting
Diwali Get-Together Celebration: A huge gathering of party workers at MLA Rajiv Parichha’s and District President Sudhir Singh’s residences. Workers exchanged sweets and gifts and extended heartfelt Diwali greetings.
झांसी।दीपावली से पहले दतिया में सियासी गलियारों में रौनक देखने को मिली। विधायक राजीव परीक्षा के आवास पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मौका था दीपावली मिलन समारोह का, जहां विधायक राजीव परीक्षा ने कार्यकर्ताओं को मिठाई और उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं ओम शांति नगर स्थित निजी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में भी दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद कर मिठाई एवं वस्त्र भेंट किए गए। दीपावली की खुशियों के बीच राजीव परीक्षा का कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन और सम्मान चर्चा का विषय बना।