PRGI Registered Weekly Newspaper • Reg. No. MPHIN/25/A5119 Dismiss

श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 13 हजार 300 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। दरअसल,थाना सरसई पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम सरसई में बीट गुमटा के खेत में दविश दी, इस दौरान मौके पर मौजूद चार व्यक्ति भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों केशव पुत्र रामकिशुन दोहरे, विवेक पुत्र लक्ष्मी नारायण दोहरे, निवासी ग्राम सरसई को मौके से पकड़ लिया। मौके से फरार हुए अन्य चार व्यक्तियों की पहचान राजेश पुत्र लालसिंह यादव, सुनील पुत्र बाबूलाल दोहरे, रामकुमार पुत्र गज्जूलाल दोहरे एवं आकाश उर्फ रानू पुत्र संतोष पुजारी भाट, निवासीगण ग्राम सरसई के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों एवं फरार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सरसई उप निरीक्षक आकाश संसिया, प्रधान आरक्षक जाहर सिंह, आरक्षक दीपक यादव एवं आरक्षक बिपिन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।