श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण
PRGI Registered Weekly Newspaper • Reg. No. MPHIN/25/A5119 Dismiss

श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण
दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला वं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता एवं उनकी टीम ने जुआ खेलते हुए सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार 700 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी, एक स्कॉर्पियो कार, एक महिंद्रा थार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जानकारी में बताया गया कि दतिया के परशुराम रोड स्थित संगम होटल के कमरा नंबर 105 में जुआ खेला जा रहा था। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल में छापामार कार्रवाई की, जहां सात लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके से रामसेवक दांगी निवासी खाती बाबा कॉलोनी, सोनू यादव निवासी दिनारा रोड, अंकुश यादव निवासी बढ़निया, अंकुश यादव निवासी राजघाट कॉलोनी, अजय कुशवाहा निवासी देहात थाना के पीछे, योगेश श्रीवास्तव निवासी रामनगर कॉलोनी और शिवम शर्मा निवासी ग्राम बहादुरपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने जुआ खेलते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मौके से नकदी, ताश की गड्डी और तीन वाहन जब्त किए गए हैं। उक्त कारवाई में सिविल लाइन थाना निरीक्षक वैभव गुप्ता,एसआई भास्कर शर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।