झांसी पुलिस ड्रग सप्लायर के मर्डर मामले का किया खुलासा, सिपाही समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार, 150 सीसीटीवी से खुला हत्या का राज,
PRGI Registered Weekly Newspaper • Reg. No. MPHIN/25/A5119 Dismiss

झांसी पुलिस ड्रग सप्लायर के मर्डर मामले का किया खुलासा, सिपाही समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार, 150 सीसीटीवी से खुला हत्या का राज,
पी विकास कुमार ने दो IPS समेत 5 महिला अफसरों को लगाया।150 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को एक लाल रंग की मारूति एसक्रास कार दिखी। कार सवार युवक को पकड़ा गया। साथ ही परवेज अली के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। लास्ट कॉल करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब ऐसे नेटवर्क का पता चला, जिससे पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।एक सिपाही और उसकी गैंग ने रंगदारी के लिए परवेज अली की हत्या की थी। वे उसे ड्रग्स के साथ पकड़कर मोटी रकम वसूलना चाहते थे। उसे ड्रग्स का सैंपल लेकर बुलाया और फंसाने के लिए वीडियो बनाने लगे। इसकी भनक लगने पर परवेज अली विरोध करने लगे।तब आरोपियों ने पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने परवेज अली के मोबाइल से डाटा भी हटा दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेमनगर थाना के एक सिपाही आशीष सिंह समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।परवेज अली प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड पर विजय नगर का रहने वाला था। पिता एहसान हैदरी रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं। दो भाइयों में परवेज छोटा था। बड़े भाई का नाम दानिश अली है। परवेज अली बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी फाइनल ईयर में पढ़ रहा था।