लोकेश मिश्रा बुंदेली
दतिया। आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में कोतवाली एवं सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ गंभीर मामलों में फरार अपराधी लला महते के बाद राम यादव एवं अजय यादव (निरावल) के निवास पर दबिश दी। पुलिस कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव कुमार गुप्ता सहित पुलिस बल मौजूद रहा। दतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


