Datia Collector Praises Healthcare Services During Inspection of PHC Unao
लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

दतिया। उनाव क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उनाव का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला चिकित्सालय स्वस्थ्य अधिकारी डॉ बी के वर्मा मौजूद रहे।कलेक्टर ने ऑनलाइन पर्ची व्यवस्था की सराहना करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ द्वारा गंभीरता एवं समर्पण के साथ दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की।कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव की स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन 7 से कम न हो तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गर्भवती महिला एनीमिया से पीड़ित न रहे।कलेक्टर ने एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। दवा स्टोर से संबंधित समस्या सामने आने पर उन्होंने स्थानीय स्तर पर भीआवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक ग्रामीणों से संपर्क कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को कहा। साथ ही पशु चिकित्सकों को डॉग स्टरलाइजेशन एवं वैक्सीनेशन व्यवस्था को भी प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने भोजन एवं व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।
बालाजी सूर्य मंदिर पहुंचकर कलेक्टर ने किए दर्शन
क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने उनाव स्थित बालाजी सूर्य मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मराठा काल में मंदिर परिसर में निर्मित प्राचीन हवेली के जीर्णाेद्धार को लेकर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों ने भी कलेक्टर से संवाद किया।

