लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

दतिया कर्बला दरबार पर विधायक सुरेश राजे ने कांग्रेस जीत की लगाई थी अर्जी, मन्नत पूरी होने पर पहुंचे कर्बला,
दतिया।दतिया में शिया समुदाय के लोगों ने पहले इमाम हुसैन और उनके साथियों के चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार की सुबह अलम व ताबूत के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अजादारों ने या हुसैन की सदाओं के साथ मातम किया।लोग मौला इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की शहादत को याद करके उनका चेहल्लुम मना रहे थे और उनके गम में मातमी जुलूस निकाला।जुलूस ख़ान साहेबान की हवेली से कारसदेव की गली, विवेकानंद चौराहा, तलैया मोहल्ला होते हुए सुनरया नाला के कर्बला तक निकला और दतिया कर्बला में जाकर मजलिस के बाद ताजिया विसर्जित हुआ।मजलिस की ख़िताबत झांसी उत्तर प्रदेश से आएं मौलाना फरमान आब्दी ने की। इसी कड़ी में कर्बला में तबर्रुक प्रसादी (विशाल भंडारे का आयोजन किया गया) दूर दराज से आए भंडारे में मौला के चाहने वालों का उमड़ा जनसैलाब।इसी क्रम में मंगलवार को दतिया कर्बला के शहीदों के चेहल्लुम पर निकाला मातमी जुलूस और तबर्रुक प्रसादी (विशाल भंडारे) मे कांग्रेस डबरा विधायक सुरेश राजे शामिल हुए।मीडिया से चर्चा करते हुए डबरा कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने कहा कि मैं बर्षो से दतिया कर्बला दरबार से जुड़ा हुआ हूं और मेरी मैं कर्बला दरबार पर दतिया कांग्रेस जीत की अर्जी लगाई थी,मेरी मन्नत पूरी हुई है,मौला का शुक्रिया अदा करने आया हूं।उन्होंने ने कहा कि जब- जब मेने दतिया कर्बला दरबार में अर्जी लगाई है मेरी मनोकामना पूरी हुई है।इस दौरान प्रसादी (विशाल भंडारे) में मौला के चाहने वाले मौजूद रहे।

