सम्पादक लोकेश मिश्रा बुंदेली दतिया।

दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभकाक्ष में दो चरणों में महिला मतदान कर्मियों पीओ, पीवन, पीटू व पीथ्री का प्रशिक्षण दो पालियों में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट के संचालन, मतदान केंद्र पर अपनाई जाने वाली निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं, मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के दौरान संभावित परिस्थितियों से निपटने और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कर्मियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्वाचन कार्य पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान मास्टर ट्रेनस मनोज द्धिवेदी, प्रोफेफसर सुधीर पाण्ड़े सहित अन्य निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

