श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने थाना बसई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, मालखाना, हवालात सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी, लंबित प्रकरणों और पुलिसिंग संबंधी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। एसपी के औचक निरीक्षण से थाना स्टाफ में सक्रियता नजर आई।इस दौरान बसई थाना प्रभारी विवेक राय सहित स्टाफ मौजूद रहे।