श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण 
दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पंडोखर में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में थाना प्रभारी पंडोखर आजाद खान द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों एवं उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई।थाना प्रभारी द्वारा समझाइश दी गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा विवादित सामग्री को प्रसारित करने से बचें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।थाना पंडोखर पुलिस द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

