श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण
दतिया। शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होते ही दतिया जिले में मंदिरो में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बगलामुखी देवी और मां पीतांबरा के दर्शन-पूजन, जप और साधना के लिए मंदिर पहुंचने लगे।मंदिर में सुबह 7 बजे मां बगलामुखी देवी की आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने आरती में सहभागिता कर मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।नवरात्रि के अवसर पर दतिया के अलावा अन्य शहरों और क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीतांबरा पीठ पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु नौ दिनों तक दतिया में रहकर पूजा-पाठ, जप और साधना करेंगे।इसी क्रम में शहर की कुलदेवी विजय काली मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने मां विजयकाली का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।नवरात्रि के पहले दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल नजर आया और श्रद्धालुओं में मां के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।श्रद्धालुओ की सुरक्षा सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।


