दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला वं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस ने गुमशुदा महिला को दस्तयाब किया।दरअसल18 जुलाई को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पुत्री 17 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर, उक्त शिकायत पर थाना उनाव में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उनाव उप निरीक्षक अंशुल अरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की गई।पुलिस टीम ने उपलब्ध जानकारी एवं प्राप्त सुरागों के आधार पर लगातार प्रयास किए,जिसके परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को अहमदाबाद,गुजरात से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई।महिला की दस्तयाबी के उपरांत प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनाव उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, महिला आरक्षक रेशम एवं आरक्षक विनय की सराहनीय भूमिका रही।