श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए रास जेबी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी,किया दतिया कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण
Shrikant Sharma, Special Correspondent, Datia Rural
Students of RAS JB Public School Get an Insight into Police Operations During an Educational Visit to Datia Kotwali Police Station and Police Control Room.
दतिया। रास जे बी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दतिया कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा अपराध नियंत्रण में पुलिस की भूमिका से परिचित कराना था।कोतवाली भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी सुधीर हिनारिया एवं सब-इंस्पेक्टर अनफसुल हसन ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें थाने की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी अपराध की सूचना मिलने से लेकर FIR दर्ज करने, मामले की जांच करने, साक्ष्य एकत्रित करने, अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा उन्हें न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाने तक पुलिस विभाग किस प्रकार विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करता है। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।इसके पश्चात विद्यार्थियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण किया, जहां उन्हें शहर में लगाए गए CCTV कैमरों की कार्य- प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने जाना कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों की निगरानी किस प्रकार की जाती है तथा किसी घटना के घटित होने पर CCTV फुटेज की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस किस प्रकार आधुनिक तकनीक का उपयोग करती है।कंट्रोल रूम में विद्यार्थियों का परिचय रेडियो प्रभारी मनोज कुमार द्विवेदी, कंट्रोल रूम प्रभारी सूबेदार संजय सिंह जादौन एवं सब-इंस्पेक्टर आशीष झारिया से हुआ। आशीष झारिया ने विद्यार्थियों को कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, संचार व्यवस्था एवं CCTV निगरानी प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मनोज मौर्य, लोकन वर्मा एवं श्रीमती लाली बघेल भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुष्प भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं विद्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संदेश के प्रतीक स्वरूप थाना प्रभारी सुधीर हिनारिया को एक पौधा भेंट किया गया।पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच सहयोग एवं विश्वास समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय की ओर से स्कूल को ऑर्डिनेटर ऋद्धि तिवारी, अंशु मैम, अब्दुल सर एवं अरविंद सर उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ रहकर उनका मार्गदर्शन किया तथा भ्रमण को अनुशासित, व्यवस्थित एवं ज्ञानवर्धक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अधिकारियों से संवाद करने, अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त करने तथा भ्रमण के दौरान प्राप्त जानकारियों को समझने के लिए प्रोत्साहित किया।यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं अनुभवात्मक रहा। पुस्तकों में पढ़ी गई जानकारियों को वास्तविक जीवन में देखने और समझने का अवसर मिला। रास जे बी पब्लिक स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें समाज, प्रशासन, कानून एवं नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है।रास जे बी पब्लिक स्कूल परिवार पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का इस ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी शैक्षणिक भ्रमण में सहयोग, आतिथ्य एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।