श्रीकांत शर्मा संग लोकेश मिश्रा की रिपोर्ट
झाँसी। आज झाँसी महानगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बबीना विधानसभा के अंतर्गत संचालित मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बबीना विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा जी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विधायक जी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अभियान को संचालित करें। नए एवं पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के साथ-साथ सूची में मौजूद त्रुटियों का भी नियमानुसार सुधार कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो तथा किसी भी मतदाता का नाम दो बार दर्ज न हो। इसके लिए बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क एवं जनजागरूकता आवश्यक है।
बैठक में विधानसभा प्रभारी श्री रमेश कुमार सिंह लोधी जी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अभियान की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम जी की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों के उपयोग एवं उनकी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें फॉर्म-6 के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने, फॉर्म-7 के माध्यम से नियमानुसार अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटवाने तथा फॉर्म-8 के माध्यम से नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन अथवा स्थानांतरण कराने की जानकारी दी गई।
बैठक में जिला महामंत्री श्री अरविन्द राजपूत जी एवं श्री विकास कुशवाहा जी, ब्लॉक प्रमुख चिरगांव श्री राजकांतेश वर्मा जी, श्री पलविंदर नन्दा जी, श्री जयदेव पुरोहित जी एवं श्री बृजेंद्र राजपूत जी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्षों में श्री रवि राजपूत (रक्सा मंडल अध्यक्ष), श्री राजेश पाल (बबीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), श्री बिरजू कुशवाहा (चिरगांव मंडल अध्यक्ष), श्री धर्मेंद्र अहिरवार (बड़ागांव मंडल अध्यक्ष) एवं श्री रुपेश नायक (बरुआसागर मंडल अध्यक्ष) शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त श्री अमर सिंह कुशवाहा, श्री मनोज श्रीवास, श्री मीनू राजावत, श्री नीरजा गुप्ता, श्री हरि कृष्णा कुशवाहा एवं श्री प्रद्युम्न अहिरवार सहित जिले के अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संकल्प लिया गया कि मतदाता जोड़ो अभियान को जनसहभागिता के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाकर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

