Medical Teachers Association Datia appoints Dr. Hemant Jain as Me*
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन दतिया ने डॉ. हेमन्त जैन को बनाया मीडिया प्रभारी*
*20 अगस्त 2026 की आम सभा में लिया गया था सर्वसम्मत निर्णय, आधिकारिक पत्र जारी*
लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक दतिया
दतिया | शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) दतिया के मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) ने संगठन की सूचनाओं और गतिविधियों को सुचारू रूप से आमजन और प्रेस तक पहुँचाने के लिए अपनी मीडिया इकाई को जिम्मेदारी सौंप दी है। कॉलेज के मेडिसिन विभाग में पदस्थ सहप्राध्यापक डॉ. हेमन्त जैन को मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सोमवार, 31 अगस्त 2026 को एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक जारी कर दिया गया है।
आम सभा में बनी थी सहमति
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. के.एन. आर्य और महासचिव डॉ. अभिषेक शर्मा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह निर्णय हाल ही में हुई संघ की बैठक में लिया गया था। गत 20 अगस्त 2026 को चिकित्सक संघ, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया की आम सभा आयोजित की गई थी। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ. हेमन्त जैन के नाम पर मुहर लगाई।
*क्या रहेगी भूमिका?*
इस नई जिम्मेदारी के तहत डॉ. हेमन्त जैन अब चिकित्सक संघ और मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक) के बीच एक अहम सेतु का काम करेंगे।
संघ की विभिन्न गतिविधियों, आयोजनों और भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी समय-समय पर मीडिया को प्रेषित करना उनका मुख्य दायित्व होगा।
इससे मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और चिकित्सकों के कार्यों व उनकी मांगों को समाज के सामने सही ढंग से प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।dia In-charge.