श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण शुरुआत में परिणाम न दिखे तो निराश न हों, मेहनत जारी रखें – कलेक्टर —————————————————— सेवा संकल्प अभियान के तहत हिंदी महोत्सव, संगोष्ठी, सम्मान एवं समापन समारोह आयोजित
Shrikant Sharma, Special Correspondent, Datia Rural District
Do not be disappointed if results are not visible initially; keep working hard,” said the Collector.
Under the Seva Sankalp Campaign, a Hindi Festival, Seminar, Felicitation Ceremony, and Closing Ceremony were organized.
श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण– दतिया। सेवा से संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दतिया में हिंदी महोत्सव के तहत संगोष्ठी, सम्मान एवं समापन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सहभागिता कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। कलेक्टर श्री वानखड़े ने रंगोलियों का अवलोकन किया तथा छात्राओं से संवाद कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की।कलेक्टर श्री वानखड़े ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल में किसी विद्यार्थी का प्रदर्शन जैसा भी हो, यह उसके पूरे जीवन की दिशा तय नहीं करता। जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति की सोच, लक्ष्य और निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण होते हैं। कोई विद्यार्थी 12वीं कक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाता, लेकिन आगे चलकर वही वैज्ञानिक, अच्छा लीडर या आईएएस अधिकारी बन सकता है।उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद अपने जीवन के लिए जो लक्ष्य तय करें, उसे प्राप्त करने के लिए निरंतरता के साथ प्रयास करते रहें। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए लगातार मेहनत की जाए तो सफलता प्राप्त की जा सकती है।कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि अपनी सोच और लक्ष्य हमेशा बड़े रखें। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति यह ठान ले कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है और उसके लिए निरंतर प्रयास करता रहे, तो कठिन परिस्थितियां भी उसके रास्ते की बाधा नहीं बन सकतीं। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। साथ ही छात्राओं को बांस के पौधे का उदाहरण देते हुए कहा कि बांस का पौधा लगाने के बाद शुरुआती कई वर्षों तक उसकी ऊंचाई में विशेष वृद्धि दिखाई नहीं देती। किसान उसे लगातार पानी और खाद देता रहता है, लेकिन बाहर से कोई बड़ा परिणाम नजर नहीं आता। इस दौरान उसकी जड़ें जमीन के अंदर मजबूत आधार तैयार करती रहती हैं। जब उसकी वृद्धि शुरू होती है तो वह तेजी से ऊंचाई प्राप्त करता है।उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में भी ऐसा ही होता है। कई बार लंबे समय तक मेहनत करने के बावजूद हमें कोई बड़ा परिणाम दिखाई नहीं देता, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हमारी मेहनत व्यर्थ जा रही है। हो सकता है कि उस समय हमारी नींव मजबूत हो रही हो। इसलिए असफलताओं या शुरुआती परिणाम न मिलने पर निराश नहीं होना चाहिए। लक्ष्य तय करें, धैर्य रखें और छोटे-छोटे कदमों से लगातार आगे बढ़ते रहें। निरंतर मेहनत और प्रयास करते रहने से एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होती है। समाजसेवी अमित अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए धैर्य और निरंतरता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रयास करने वालों के लिए कोई भी मंजिल असंभव नहीं है। छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री विधि मिश्रा, हिन्दी महोत्सव कार्यक्रम संयोजक जगत शर्मा,भानू शर्मा, शिक्षक, शिक्षकाएं, गणमान्यजन व छात्रायें उपस्थित रही।