श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण
–
दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के निर्देशन में वं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के प्रकरण क्रमांक 79/22 में न्यायालय भाण्डेर द्वारा जारी स्थाई वारंटियों की तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के दोनों स्थाई वारंटी विक्रम छीपा पुत्र द्वारका छीपा एवं अरविंद उर्फ आनंद पुत्र मुन्ना उर्फ रामदास कुशवाह, निवासीगण उनाव, उनाव बस स्टैण्ड पर बैठे हुए हैं।मुखबिर की सूचना पर थाना भाण्डेर एवं थाना उनाव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम—विक्रम छीपा पुत्र द्वारका छीपा निवासी उनाव।अरविंद उर्फ आनंद पुत्र मुन्ना उर्फ रामदास कुशवाह निवासी उनाव, बताया। दोनों स्थाई वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सपना शर्मा, उनि अंशुल अरोरा थाना प्रभारी उनाव सउनि रामजुहार कुशवाह, प्रआर. अवधेश दीक्षित,आर. गादीपाल कुशवाह, आर.महेश कुशवाह, आर. पुष्पेन्द्र यादव, आर. दीपक बघेल,प्रआर राम निवास गुर्जर ,आर. दर्शन यादव आर अरविंद थाना उनाव की सराहनीय भूमिका रही।

