दतिया लोकेश मिश्रा
दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र गोराघाट बॉर्डर चेकिंग पॉइंट पर सघन वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो (MP 09 ZD 9082) से ₹21 लाख 19 हजार नकद बरामद किए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त की गई राशि में अधिकांश ₹500 के नोट शामिल हैं। चुनावी निगरानी टीम ने नकदी को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल नकदी के स्रोत और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।MBKS डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा।

