एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस किए जप्त
लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 17.07.2026 को थाना उनाव पुलिस ने गुजर्रा नहर की पुलिया के पास से आरोपी रिंकू उर्फ भूपेन्द्र गुर्जर निवासी गुजर्रा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।
उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनाव, निरीक्षक यतेंद्र सिंह भदोरिया सहित हमराह फोर्स की सराहनीय भूमिका रही।

