लोकेश मिश्रा संपादक
दतिया| महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम 29/08/2026 के पूर्व महाविद्यालय स्तर के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ एस. सी कौशिक जी द्वारा की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा समिति सदस्य डॉ अरविंद यादव, डॉ॰ समीर पाण्डेय, डॉ आशा यादव, डॉ राममिलन केवट, डॉ रेनूतोमर एवं महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी धर्मेन्द्र यादव उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने अपने सहभागिता उक्त कार्यक्रम हेतु दर्ज की। आज प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं शतरंज खेल का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं में सहभागिता की।आज की प्रतियोगिताओं में, पुरुष वर्ग में बैडमिंटन खेल में अमन यादव शतरंज खेल में पार्थ पुरोहित विजेता बने। वहीं महिला वर्ग में नैन्सी सोनी विजेता बनी। सभी विजेता एवं सहभागिता कर चुके खिलाड़ियों को 29 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता समापन अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।


