Angan Milan Ceremony Held at Rev Anganwadi Centre Under Seva Sankalp Campaign

बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति किया जागरूक
दतिया। प्रदेश में संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दतिया जिले की महिला एवं बाल विकास परियोजना ग्रामीण-2, सेक्टर उदगुंवा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रेव पर आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डीपीओ हरनोद शर्मा, सीडीपीओ विजय कुमार पड़ोरिया एवं सुपरवाइजर श्रीमती मीना गुप्ता के दिशा-निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संतोष राजा परमार एवं आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती वर्षा आदिवासी द्वारा किया गया।
समारोह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही टेलीविजन के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन भी बच्चों एवं उपस्थित लोगों को सुनाया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संतोष राजा परमार ने बताया कि बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर निरंतर ध्यान देना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही क्षेत्र की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे निरंतर कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उपस्थितजनों में उत्साह देखने को मिला।

