श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण– दतिया। हम सभी को सम्मिलित समाज को मजबूत बनाने और आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। मृत्यु भोज जैसी कुरीति को ठहराया जाना चाहिए, मैं इसके पक्ष में हूं। शास्त्रों में कही मृत्यु भोज में संख्या का उल्लेख नहीं है। मैं विश्विद्यालय परिवार सीताराम कुशवाहा जी का सबसे पहले समर्थन करता हूं एवम शोकाकुल के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। यह विचार दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अक्षय सिंह ने सोमवार को सीताराम कुशवाहा की पूज्य माताजी स्व. श्रीमती मथुरादेवी के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब, महात्मा ज्योतिबा फुले, सोनियाबाई फुले जी और सुखलाल जी के आदर्शों पर भरोसा है। समाज को शिक्षित और समृद्ध बनाने के लिए काम करें, तभी देश समृद्धि होगी। कार्यक्रम के आरंभ में श्री सिंह ने स्व.श्रीमती मथुरादेवी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेलाल बघेल पूर्व विधायक, अशोक दांगी पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दतिया, महंत कमलाशरण, स्वामीशरण कुशवाहा, जनवेद सिंह कुशवाहा, मित्र सिंह बघेल, श्रीलाल कुशवाहा, शत्रुघ्न कुशवाहा डिरोलीपार, महेश कुशवाहा, सुखदेव पुरा, हरप्रसाद कुशवाहा शिक्षक आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।