PRGI Registered Weekly Newspaper • Reg. No. MPHIN/25/A5119 Dismiss

दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मंजीत सिंह चावला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में थाना सेवढ़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिल बनाने वाले एक युवक सोनू व्यास पुत्र रामकुमार व्यास निवासी ग्राम रनियापुरा, थाना सेवढ़ा को गिरफ्तार किया।आरोपी से अवैध हथियार जप्त किया। आरोपी से हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो उसके पास नहीं होना पाया गया, आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सेवढ़ा उप निरीक्षक राजीव विरथरे, सउनि प्रेमसिंह इदौरिया एवं हमराह पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।