श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण
—-
दतिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दतिया द्वारा बुधवार 30 सितंबर को किला चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस द्वारा इसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किला चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया।कार्यक्रम में दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सेवढ़ा कुशवाहा समाज अध्यक्ष स्वामीशरण कुशवाहा, प्रदेश सचिव अवधेश नायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यप्रताप परमार, नारायण सिंह बौद्ध, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान, संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, पूर्व शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, NSUI अध्यक्ष ऋषभ गुर्जर, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष मोहन कुशवाहा, महिला नेत्री जमानत्रि दादोरिया, आशीष सेन नगर पंचायत अध्यक्ष उन्नाव,रामकुमार मोगिया, अमरीश वाल्मीकि, अशरफ सल्लू सहित संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आपत्तियां दर्ज करा रही है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग अपनी प्रक्रियाओं और निर्णयों को वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप बताता रहा है।कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

