PRGI Registered Weekly Newspaper • Reg. No. MPHIN/25/A5119 Dismiss

दतिया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दतिया की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत स्थानीय ईदगाह मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में “आंगन मिलन सेवा समारोह” आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जय श्री त्रिवेदी ने आंगनबाड़ी में अध्ययनरत नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल एवं अध्ययन सामग्री का वितरण किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जय श्री त्रिवेदी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि आज के नन्हे बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय जाने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। फल एवं अध्ययन सामग्री प्राप्त कर बच्चों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।