श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण 
दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला वं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस ने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में 10-10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मोहरसिंह एवं जितेंद्र उर्फ जित्तू गुर्जर, निवासी ग्राम इकारा, थाना उनाव, जिला दतिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस जप्त किए गए हैं। दरअसल 4 सितम्बर 2026 को फरियादी सत्यम यादव, निवासी ग्राम जनकपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हनुमान मंदिर के पास यात्री प्रतीक्षालय में टिल्लू चोरी की बात को लेकर आरोपियों ने विवाद एवं गाली-गलौज करते हुए कट्टे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर थाना उनाव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में राजा गुर्जर, हिमांशु सेन, राज गुर्जर, दीपेश परिहार एवं आदर्श सेन सहित 5आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।सराहनीय भूमिका—उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल अरोरा सहित थाना उनाव के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

