श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण ग्राम ड़राकुआं में सिंध नदी के किनारे अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 200 घन मीटर रेत जप्त कर नष्ट किया गया,
Shrikant Sharma, Special Correspondent, Rural Datia District
Administrative Crackdown on Illegal Sand Mining, Transportation, and Storage Along the Sindh River in Village Darakuwa
The administration seized and destroyed approximately 200 cubic meters of sand as part of its action against illegal sand mining, transportation, and storage along the Sindh River in Village Darakuwa.
———————————————————– दतिया। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा ओपी चंदेल के मार्गदर्शन में खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बड़ौनी के ग्राम ड़गराकुआं में सिंध नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम ड़राकुआं में सिंध नदी के किनारे शासकीय भूमि पर लगभग 200 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाया गया। टीम द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त रेत को नियमानुसार विनष्ट करने की कर्यवाही की गई। साथ ही ग्रामवासियों को समझाइश दी गई कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण किया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल खनिज विभाग को दें।इसके अतिरिक्त, अवैध रेत उत्खनन से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए ग्राम ड़गराकुआं की सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज 6 शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर निराकरण किया गया।कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खनिज माफियाओं के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है