PRGI Registered Weekly Newspaper • Reg. No. MPHIN/25/A5119 Dismiss

स अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला वं एसडीओपी बड़ौनी नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी वीर सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार,21 सितम्बर को सुबह करीब 8 बजे ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी वीर सिंह रावत एवं उसके अन्य साथियों द्वारा गांव के ही मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। मारपीट में आई चोटों के कारण मान सिंह रावत की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद आरोपीगण द्वारा मृतक के हाथ-पैर बांधकर शव को बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था।उक्त घटना पर थाना गोराघाट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।प्रकरण में फरार आरोपी वीर सिंह रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम गढ़ी की तलाश की जा रही थी। थाना गोराघाट पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को खाती बाबा मंदिर, कोटरा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक विनीत तिवारी, सउनि. मान सिंह, आरक्षक अनुज गुर्जर, आरक्षक राकी रावत, आरक्षक विक्रम जाट, आरक्षक विनोद आदिवासी एवं प्रआर. चालक कैलाश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।