aaropiyon ko unav police ne dhar dabocha,In a major breakthrough, the Unav police have apprehended five accused individuals who had threatened to kill someone after opening fire.
लोकेश मिश्रा बुंदेली नगर

पुलिस ने आरोपियों से दो अवैध कट्टे एवं दो जिंदा कारतूस जप्त किए,
दतिया।कसम से,उनाव थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपियों को उनाव पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला वं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव प्रभारी अंशुल अरोरा एवं उनकी टीम ने फायरिंग की घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो 315 बोर के कट्टे एवं दो जिंदा कारतूस जप्त किए।पुलिस ने बताया कि 4 सितम्बर को फरियादी सत्यम यादव पुत्र रविंद्र यादव निवासी जनकपुर द्वारा थाना उनाव उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम जनकपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास यात्री प्रतीक्षालय में टिल्लू चोरी की बात को लेकर आरोपियों द्वारा उसके साथ विवाद एवं गाली-गलौज की गई।विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा कट्टे से फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उनाव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना उनाव पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल आरोपीगण—1.राजा गुर्जर 2. हिमांशु सेन, 3. राज गुर्जर, 4. दीपेश परिहार, 5. आदर्श सेन को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग 315 बोर के कट्टे एवं 2 जिंदा कारतूस विधिवत जप्त किए गए हैं। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।उक्त कार्यवाही में- उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आदित्य शर्मा, के.डी. राय, आरक्षक भूपेंद्र, मोहित, दीपांशु, विपिन, विकास, कुलदीप एवं दर्शन सहित थाना उनाव के समस्त पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

