लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

दतिया।आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन द्वारा थाना चिरुला क्षेत्र स्थितअंतर्राज्यीय चेकिंग नाका का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एसडीओपी दतिया ने नाका चेकिंग व्यवस्था, तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा चेकिंग रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की सतर्कता एवं गंभीरता से जांच की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।निर्वाचन अवधि के दौरान अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, नकदी एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नाकों पर पूरी मुस्तैदी के साथ चेकिंग की जाए तथा ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।दतिया पुलिस विधानसभा उपचुनाव-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।

