लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

दतिया।डीपार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट मामले में फरार10 हजार का इनामी आरोपी को थाना डीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार।दरअसल 14 मई 2026 को दोपहर खमरौली- लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार अज्ञात बदमाशों द्वारा रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे दंपत्ति को कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी एवं नगद राशि लूट ली गई थी। मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के निर्देशन में एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डिरौलीपार ने घटना का 36 घंटे में खुलासा किया जा चुका है। उक्त प्रकरण में फरार अन्य आरोपी को थाना प्रभारी डीपार, उनि यादवेंद्र सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम द्वारा 10 हजार के इनामी आरोपी सहदेव खटीक पुत्र गुटी उर्फ गुल्ली ग्राम रतवा, थाना मौ, जिला भिंड को रतनगढ़ मंदिर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उक्त कारवाई में -उनि यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उनि सियाराम गौड़,hc राघवेंद्र सिकरवार आर. देवेंद्र गुर्जर , इशूराज, आर राहुल पक्षकार आर.शैलेन्द्र गिरी , आर अनुपेंद्र, साइबर टीम शुभम , वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

