
शरद अग्रवाल मुद्दा बुन्देलखण्ड समाचारपत्र छतरपुर
छतरपुर/छतरपुर/ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम केड़ी में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पति परमलाल अहिरवार ने कुएं में छलांग लगा दी और उसके बाद पत्नी भागवती अहिरवार ने भी कुएं में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों पति-पत्नी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।
इसके बाद पुलिस दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
समय रहते पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच ओरछा रोड थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

