Datia Excise Department Raids Sanour Kanjar Camp, Destroys 800 Litres of Jaggery Wash and Seizes 18 Litres of Country-Made Liquor
लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

दतिया।जिला सागर में जहरीली शराब की घटना के मद्देनजर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े,पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को दतिया में जहरीली शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में वृत्त दतिया-अ क्षेत्रअंतर्गत सानौर कंजरडेरा थाना जिगना पर वृत्त प्रभारी दतिया-अ श्रीमती ध्वनी भदौरिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दबिश कार्यवाही में मौके पर 4 ड्रम में लगभग 800 लीटर गुड़ लाहन सैपल लेकर नष्ट किये गये एवं 18 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)F के अंतर्गत 01 प्रकरण एवं धारा 34(1)ए, 49-क के अंतर्गत 1 प्रकरण इस प्रकार कुल 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उक्त प्रकरणों में जब्त/नष्ट मदिरा एवं सामान की अनुमानित मूल्य 1,26,400/- रूपये है। उक्त अभियान सतत् रूप से जिले में जारी रहेगा।उक्त कार्यवाही मे आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर,वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती ध्वनी भदौरिया, आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दिनकर, आबकारी मुख्य आरक्षक विकास पाठक एवं आबकारी बल और जिगना पुलिस हमराह फोर्स पुलिस लाइन बल एवं वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।

