
उप सम्पादक अनिल रजक दतिया।
मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव के परिणामों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर घमासान मंच गया है। जानकारी के मुताबिक दतिया में उपचुनाव के बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर संगीन आरोर लगाकर सनसनी मचा दी है। गंभीर आरोप लगाते हुए घनश्याम ने कहा कि राजेंद्र भारती ने बीजेपी के साथ मिलकर भितरघात किया है। भारती पर भाजपा नेताओं के साथ मिलकर भितरघात करने, फंडिंग लेने जैसे आरोप लगाकर हलचल मचा दी है। यहीं नही घनश्याम सिंह ने पार्टी आलाकमान से राजेंद्र भारती को पार्टी से बाहर करने की मांग कर रहे।

