रिपोर्ट लोकेश मिश्रा बुंदेली

भांडेर के पूर्व विधायक,बांस विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा मप्र के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया ने भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र के बेलवा आश्रम में वंशकार समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर समाज बंधुओ को संबोधित किया तथा समाज के पूज्य संतों एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया । वही ग्राम थरेट में भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव गतवार के पूज्य पिताजी के निधन पर तथा भाजपा जिला महामंत्री अतुल भरे चौधरी के पूजनीय पिताजी के निधन पर तथा भाजपा नेता सोनू गतवार के पूज्य पिताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतृप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर अनेक समाज बंधु उपस्थित थे

