उप सम्पादक अनिल रजक दतिया।
पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं लिटिल फ्लावर स्कूल, दतिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सूबेदार नीलिमा गुर्जर द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशामुक्त समाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान-
सूबेदार नीलिमा गुर्जर, आरक्षक अलसेंद्र, महिला आरक्षक विनीता, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
[18/07, 9:14 pm] Anil Rajak Datiya: अवधेश नायक उपचुनाव में पहली बार कांग्रेस मंच पर आए नजर, घनश्याम सिंह के समर्थन में की मतदान की अपील

उप सम्पादक अनिल रजक दतिया।दतिया विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक पहली बार उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनावी मंच पर दिखाई दिए। रामनगर में आयोजित कांग्रेस की आमसभा में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मंच साझा करते हुए कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित किया तथा कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उपचुनाव के लिए अवधेश नायक को कांग्रेस का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद उनकी नाराजगी की चर्चाएं लगातार राजनीतिक गलियारों में बनी हुई थीं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने में जुटे रहे, वहीं भाजपा नेताओं द्वारा भी उनसे संपर्क साधने के प्रयास किए जाने की चर्चाएं थीं।
रामनगर की सभा में अवधेश नायक ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि भाजपा लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले अपने परिवार, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने का निर्णय लिया था। अब सभी से विचार-विमर्श के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में खुलकर प्रचार करने का फैसला लिया है।आमसभा को संबोधित करते हुए अवधेश नायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया और मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को विजयी बनाने की अपील की।

