श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण सेवा से संकल्प अभियान के तहत् रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
सेवा से संकल्प अभियान के तहत् रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Mb 9713217778 ——————————————————– दतिया। सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरूवार को जिले के शासकीय चिकित्सालय एवं एसएएफ वटालियन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े सहित विभिन्नजनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता कर रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। गुरूवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 33 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का आह्वान किया।शिविर के दौरान एक नियमित रक्तदाता ने विशेष रूप से प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2011 से निरंतर रक्तदान करते आ रहे हैं और आज उन्होंने 58वीं बार रक्तदान किया है। उनके लंबे समय से किए जा रहे नियमित रक्तदान की उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान की यह भावना समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। शिविर में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच के उपरांत रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज, दुर्घटना में घायल व्यक्ति, प्रसूता अथवा गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन,,,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीके वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर शुक्रवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वस्थ्य एवं पात्र होने की स्थिति में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।