श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण अवैध शराब बेचने वालों के संभावित ठिकानों पर दतिया पुलिस की दबिश, विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जप्त ————————————————————–
Datia Police Conduct Raids at Suspected Locations of Illegal Liquor Sellers; Illegal Liquor Seized from Various Police Station Areas
20 Excise Act cases registered; illegal liquor worth approximately ₹19,500 seized.
श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण Datia Police Conduct Raids at Suspected Locations of Illegal Liquor Sellers; Illegal Liquor Seized from Various Police Station Areas 20 Excise Act cases registered; illegal liquor worth approximately ₹19,500 seized.
दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब विक्रेताओं के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जप्त की गई। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कंजर डेरों, होटल, ढाबों एवं अन्य संभावित ठिकानों की चेकिंग/ दविश दी गई।कार्यवाही के दौरान थाना जिगना, गोंदन, पण्डोखर, उनाव, कोतवाली, लांच, बसई, भाण्डेर, सिविल लाइन, चिरूला, धीरपुरा एवं गोराघाट पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं देशी प्लेन मदिरा जप्त की गई, कुल 20 प्रकरण दर्ज किये, लगभग 55 लीटर देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब, 161 देशी प्लेन मदिरा के क्वाटर, करीबन ₹19,500/- रुपए कीमती अवैध जप्त की।पुलिस टीमों द्वारा अवैध शराब के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।