दतिया आबकारी की कार्रवाई
लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक
दतिया 16/07/2026 को पवित्र नगरी दतिया में विधानसभा उप चुनाव 2026 में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखेडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं *जिला आबकारी अधिकारी रामकुमार सूत्रकार * के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी एवं व्रत्त प्रभारी दतिया (ब) अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में प्रकाशनगर कंजर डेरा पर दबिश के दौरान अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गई-(1) मिथला पत्नी निरपत कंजर उम्र 60वर्ष नि प्रकाशनगर कंजर डेरा, से एक जरी केन में 35 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद हुई।(2) वरप बाई पत्नी सतपाल कंजर उम्र 55 वर्ष नि प्रकाशनगर कंजरडेरा पर 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 04 ड्रम में गुड़ लहान कुल 800kg लहान में से सैंपल लेकर शेष लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया।(3) छाया पत्नी रिंकू कंजर उम्र 24 वर्ष नि प्रकाशनगर कंजर डेरा, से एक जरी केन में 25 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद हुई।(4). रोशनी पत्नी प्रदीप कंजर उम्र 21 वर्ष नि प्रकाशनगर कंजर डेरा, से एक जरी केन में 20 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद हुई।(5) अज्ञात प्रकाश नगर कंजर डेरा पर 03 ड्रमों में कुल 600 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा को सैंपल लेकर मौके पर जप्त किया गया ।मदिरा को जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)A के तहत 03 प्रकरण एवं 34(1) A+34(1) F के तहत 01 प्रकरण एवं 34(2) के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध किए।मौके पर कुल 710 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई एवं लगभग 800 किलोग्राम गुडलहान तथा तीन ड्रमों को मौके पर ही नष्ट किया गया।कुल जब्त/नष्ट सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2,24,100/- रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती ध्वनि भदौरिया आबकारी मुख्य आरक्षक विकास पाठक , आबकारी आरक्षक मनीष यादव, लक्ष्मीनारायण मांझी, दीपक शाक्य,विकास साहू , महिला आबकारी आरक्षक याशनिका यादव एवं वाहन चालक का सराहनीय योगदान रहा।

