लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक
प्रेस वार्ता में उस समय सियासी माहौल गरमा जब पार्टी अध्यक्ष बोले- नहीं चाहिए मुस्लिम वोट,इस बयान ने चर्चा का विषय बना

दतिया।दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। भगवा पार्टी से संजना सिंह किन्नर ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।मंगलवार शाम प्रेस वार्ता के दौरान संजना सिंह ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा कि उनका चुनावी एजेंडा हर घर की आवाज उठाना,गरीबों को न्याय दिलाना और क्षेत्र का विकास होगा।इसी दौरान प्रेस वार्ता में उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष रविकांत शुक्ला ने दावा किया कि उन्हें मुस्लिम समाज के वोट नहीं चाहिए। इस बयान ने चर्चा का विषय बना दिया।
हालांकि, उम्मीदवार संजना सिंह किन्नर ने इस मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष के बयान से अलग रुख अपनाया। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन यदि मुस्लिम समाज उन्हें वोट देना चाहता है तो वे उसका स्वागत करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों का विश्वास जीतना है।संजना सिंह ने यह भी घोषणा की कि यदि वे दतिया से विधायक चुनी जाती हैं तो विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और विकास ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

