रिपोर्ट लोकेश मिश्रा बुंदेली

-दतिया।दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनूप शिवचरण पाठक एडवोकेट के निज निवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, साहब सिंह गुर्जर विधायक देवेंद्र पटेल, विधायक महेश परमार, विधायक पंकज उपाध्याय, विधायक प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल अविनीश भार्गव,रीना वैरागी अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस,अवधेश नायक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। इसके बाद सभी नेताओं ने सहभोज में हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संदेश देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया।

