दतिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न,109 मरीजों की हुई जांच, शुगर,मोटापे ,फैटी लिवर की गंभीर समस्या,
Free health camp concluded in Datia, 109 patients were examined, serious problems of sugar, obesity, fatty liver
लोकेश मिश्रा संपादक
दतिया | विद्या विहार कॉलोनी स्थित डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक पर रविवार को आयोजित अगस्त माह का निःशुल्क परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।शिविर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सह- प्राध्यापक एवं कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. हेमंत कुमार जैन ने 109 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया।बदलते मौसम के बीच इस शिविर में वायरल फीवर से पीड़ित मरीज बहुतायत में पहुंचे। इसके अलावा, मरीजों के लिए आधुनिक ‘निःशुल्क फाइब्रोस्कैन’ जांच मुख्य आकर्षण रही। इस जांच के दौरान मरीजों की जीवनशैली से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए।डॉ. जैन द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि जो मरीज शुगर (मधुमेह) और मोटापे से पीड़ित हैं, या जिन्हें नियमित शराब पीने की आदत है,उनमें फैटी लिवर और लिवर फाइब्रोसिस (लिवर की कठोरता) की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई। मरीजों को दर्द रहित फाइब्रोस्कैन तकनीक के जरिए मात्र 5 से 10 मिनट में उनके लिवर की सटीक स्थिति बताई गई और बचाव के तरीके समझाए गए। शिविर के मुख्य बिंदु एक नजर में-कुल ओपीडी: शिविर में कुल 109 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श दिया गया। वायरल का प्रकोप-मौसम में आए बदलाव के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या शिविर में काफी अधिक रही।लिवर पर लाइफस्टाइल का असर: जांच में सामने आया कि नियमित शराब पीने वाले, डायबिटीज के मरीजों और मोटापे के शिकार लोगों का लिवर सबसे ज्यादा खतरे (फैटी लिवर/फाइब्रोसिस) में है। मुफ्त आधुनिक जांच का लाभ– मरीजों को महंगी फाइब्रोस्कैन सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी गई, जो आमतौर पर लिवर की बीमारी, लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर की स्टेज पता करने के लिए की जाती है।शिविर में सहयोगी– युवा समाज सेवी कौशल पाठक , अनिल शाक्य , मयंक पुरोहित , सोनू कुशवाहा , नरेंद्र कुशवाहा , जीतू हरिया का विशेष योगदान रहा |


