सम्पादक लोकेश मिश्रा।
झांसी के नए एसएसपी विकास कुमार ने शनिवार देर रात चार्ज संभाल लिया। अभी वह बलरामपुर एसपी थे। योगी सरकार ने दो दिन पहले उनको झांसी की जिम्मेदारी सौंपी थी। देर रात झांसी पहुंचने पर एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी रामवीर सिंह, सीओ सदर प्रिया सिंह समेत अन्य पुलिस अफसरों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
गुरुवार देर रात योगी सरकार ने 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। बलरामपुर एसपी आईपीएस विकास कुमार को झांसी एसएसपी बनाया गया। वह 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी है और बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। वे बीटेक पास है। उनकी गिनती तेज पुलिस अफसरों में आती है। वहीं, झांसी एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।


