श्रीकांत शर्मा विशेष संवाददाता जिला दतिया ग्रामीण———-
दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेवाल के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिह चावला व एसडीओपी महोदय भांडेर पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस द्वारा न्यायालय ग्वालियर (म.प्र.) के प्र. क्र. 3205/25 धारा,138 एनआई एक्ट मे जारी स्थाई वारंटी रामकिशोर पुत्र टुन्डे राजपूत नि0 मुस्तरा को 6 अक्टूबर को मुरिया तिराहा ग्राम पिपरौआकला से किया गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार,
6 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उक्त प्रकरण में फरार वारंटी रामकिशोर पुत्र टुन्डे राजपूत नि0 मुस्तरा सलेतरा टावर के पास दतिया का मुरिया तिराहा ग्राम पिपरौआकला के पास कही जाने की फिराक में खड़ा है बाद सरसई थाना पुलिस में मौके पर दविश देकर वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय ग्वालियर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरसई उनि. आकाश संसिया व प्रआर. जाहर सिह, आर0गौरव ग्वाला व आर0 दीपक यादव की अहम भूमिका रही हैं।

