लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

सम्पादक लोकेश मिश्रा दतिया। दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने झांसी चुंगी पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों और राहुल गांधी के धरने का समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री श्रीमती रचना शेर सिंह ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा पैलेट गन से हमला किया गया, जिसमें साहिल लोचब गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के लिए शासन-प्रशासन की ओर से न तो माफी मांगी गई और न ही खेद व्यक्त किया गया। दांगी ने कहा कि जब साहिल न्याय के लिए एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे तो शिकायत दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में नरेंद्र गुर्जर, अजय शुक्ला, रचना शेर सिंह, बीके जाटव, जसवंत बघेल, रामदास उत्साही, पुष्पराज राजपूत, डॉ. राकेश खरे, रामकुमार मोंगिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

