1150 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त
लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

दतिया विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत चावला एवं एसडीओपी चानना के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना लांच पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राजीवनगर कंजर डेरा क्षेत्र में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना लांच पुलिस बल के साथ टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम राजीवनगर कंजर डेरा बेरी के पेङ के पास अलग अलग स्थल पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जहाँ झाङियो में छिपाकर रखे 06 प्लास्टिक ड्रमों में कुल लगभग 1150 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 11500 है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शाकिर अली खान,प्र.आर.509 वीरेन्द्र शर्मा,प्र.आर.161 महेन्द्र शर्मा,आर.866 विक्रम जाट,आर.319 हरीमोहन,आर.358 दिनेश,म.आर.324 अंजू राजे,म.आर.970 नीतू परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

