Meeting of Ganesh Pandal Committees and Prominent Citizens Held at Unao Police Station Ahead of Ganesh Festival
[
लोकेश मिश्रा संग श्रीकांत शर्मा]
दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला वं एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंशुल अरोरा ने आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना उनाव परिसर में गणेश उत्सव के दौरान स्थापित किए जाने वाले गणेश पंडालों की समितियों के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान कानून- व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पंडाल समितियों से पंडाल स्थापित करने से पूर्व आवश्यक अनुमति प्राप्त करने, विद्युत व्यवस्था सुरक्षित रखने, अग्निशमन एवं आपातकालीन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने तथा पंडाल के आसपास यातायात एवं आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करने के संबंध में समझाइश दी गई।साथ ही गणेश प्रतिमाओं की स्थापना एवं विसर्जन के दौरान डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित नियमों के अनुसार उपयोग, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए किसी भी प्रकार के विवाद अथवा आपत्तिजनक गतिविधि से बचने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा विवादित सामग्री प्रसारित न करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।पुलिस द्वारा सभी समितियों एवं नागरिकों से गणेश उत्सव को शांति, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं पंडाल समितियों के सदस्यों द्वारा पुलिस को शांतिपूर्ण आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

